हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कुर्रिया निवासी रामशंकर की पुत्री प्रियंका (15) का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। रामशंकर ने बताया कि वह सुबह घर से शौच के लिए कहकर निकली थी। उन्होंने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मृतका दो भाई दो बहन थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।