फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के हमले में चार घायल

Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले से दो बच्चियों समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें दो को लखनऊ भेज दिया गया। वहीं बच्चियों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने एक जानवर को मार गिराया। वन अधिकारी ने बताया कि मारा गया जानवर सियार था। क्षेत्र में टीम लगाकर कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा निवासी लक्ष्मन गांव के निकट पंजाबी झाले के पारस मकान बनाकर रहता है। मंगलवार की देर रात उनसकी पुत्रियां शांती (12) और रागिनी (8) घर पर खाना खा रही थी। तभी एक जंगली जानवर आया और उसने उन पर हमला बोल दिया। इससे वह चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उन लोगों ने पहुंच कर उसे भगाया। वह काले रंग का जानवर था। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद उसके भाई जगमोहन (70) और राजकुमार (60) पास ही ट्यूबवेल पर सोए हुए थे। रात करीब साढे़ बारह बजे उन भी एक जानवर ने हमला कर दिया। इससे जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार ने जानवर पर लाठियों से प्रहार शुरू कर दिया। इससे वह जानवर मर गया। घटना से रात में गांव में हड़कंप मच गया। घायल जगमोहन और राजकुमार इलाज के लिए लखनऊ चले गए। मारा गया जानवर सियार निकला। वन प्रसार कर्ता रामचन्द्र ने बताया कि जो जनवर मरा है वह सियार है। उसके साथ अन्य कोई जानवर भी हो सकता है। जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र में टीम तैनात की गई है और क्षेत्र में कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें