संडीला। कस्बे के मोहल्ला शोरा कोठी के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर में बीती रात ताला खोलकर चोर नगदी व जेवर समेत करीब दस लाख रुपये का माल उठा ले गये। गृहस्वामी ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कस्बे के मोहल्ला चिकवन टोला निवासी मुन्ना की पुत्री की शादी 15 अक्टूबर को होनी है। इसके लिए उसने जमीन बेचकर 6.65 लाख रुपये व जेवरात लाकर घर में रखे थे। मंगलवार रात बिजली न आने पर परिवार के लोग खाना खाकर छत पर सोने चले गये। इसी बीच चोर घर में घुस आये और नगदी व जेवर समेत करीब 10 लाख का सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने बताया कि बक्से में करीब 6.65 लाख की नगदी व 100 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के जेवर रखे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने 10 लाख रुपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
घर में घुस कर मोबाइल, नकदी उड़ाई
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के खंजनपुरवा निवासी अमूल्य दीक्षित पुत्र राजेश दीक्षित के घर में घुस कर चोर एक मोबाइल व दस हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि वह लाइट चली जाने पर दरवाजा खोल कर बैठे थे। इसके बाद वह सो गए। इसी बीच कोई घर में घुस आया और उनको मोबाइल और दस हजार रुपये निकला कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।