फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट बैच ने दबोचे 280 यात्री

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे अधिनियमों का उल्लंघन कर ट्रेन में यात्रा करने वाले 280 यात्रियों को बुधवार को मजिस्ट्रेट बैच ने जांच में पकड़ा। रेलवे स्टेशन पर बरेली कोर्ट के मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अधिकारियों, पुलिस व आरपीएफ बल के जवानों ने दस ट्रेनों को चेक किया। दबोचे गए लोगों में 56 के शमन शुल्क न देने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

हरदोई स्टेशन के पास करना रेलवे स्टेशन पर बरेली रेलवे कोर्ट में मजिस्ट्रेट बलराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने ट्रेनों में चेकिंग शुरू की। डिवीजनल मुख्य टिकट निरीक्षक एके श्रीवास्तव व बरेली मजिस्ट्रेट बैच प्रभारी आरएस श्रीवास्तव, हरदोई मुख्य टिकट निरीक्षक वीके शर्मा ने 23 टीटीई, 10 आपीएफ, 10 जीआरपी व सिविल फोर्स के चार जवानों की टीम ने बनारस बरेली एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, प्रयाग बरेली एक्सप्रेस, मेमू, गोहाटी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सोमपुर अंबाला व हावड़ा काठगोदाम समेत 10 ट्रेनों में चेकिंग की। जिसमें 280 यात्रियों को रेल नियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिसमें से 224 लोगों को जुर्माना जमा करवाकर छोड़ दिया गया। जबकि जुर्माना जमा न करने पर 56 लोगाें को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इंसेट
इन आरोपों में लिया गया जुर्माना
चेकिंग के दौरान पकडे़ गए 280 यात्रियों में से 224 से जुर्माना लिया गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने पर 50 यात्री, स्लीपर क्लास में बैठने वाले सामान्य टिकटधारक 148 यात्री, लगेज यान में बैठे पाए गए आठ यात्री, गंदगी फैलाने वाले 10 यात्री और धूम्रपान करने वाले आठ यात्रियों को पकड़ने पर अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन


इंसेट
यात्रियों कोे रस्सी से बांधने पर हंगामा
मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 280 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें से 56 यात्रियों को दोपहर को हरदोई में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां यात्रियों के 10-10 के समूह बनाकर उन्हें रस्सी से बांधकर मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया। यात्रियों को इस तरह से लाने पर कुछ यात्रियों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने इस तरह से लोगों को बांधकर लाए जाने में मानवाधिकारों का हनन बताते हुए मजिस्ट्रेट से मिलने का प्रयास भी किया लेकिन काफी देर तक चले हंगामे के बाद भी मजिस्ट्रेट बाहर नहीं आए। हालांकि बाद में यात्रियों की रस्सी खुलवा दी गई और सुनवाई के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इंसेट
धरे गए तमाम सरकारी कर्मचारी
चेकिंग के दौरान तमाम सरकारी अफसर, कर्मचारी और व्यापारी भी पकड़े गए। अनियमित ढंग से पकड़े गए अफसर, कर्मचारी व व्यापारियों ने अपने पास एमएसटी होने की बात कही, लेकिन वह स्लीपर डिब्बों में बैठे मिले। ऐसे में उन्हें नियम विरूद्ध यात्रा करने पर पकड़ा गया। जिसमें से एक बैंक मैनेजर भी पकड़े गए। बताया गया कि वह हरदोई स्थित एक सरकारी बैंक के प्रबंधक हैं, लेकिन अनियमित ढंग से यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें