फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम/संडीला। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिलग्राम क्षेत्र में बाइक को जबरन ट्रैक्टर से टक्कर मारने का आरोप लगाकर परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर निवासी रक्षपाल उर्फ छोटू (20) पुत्र परशुराम अपने चचेरे भाई रामजी (19) पुत्र रामपाल के साथ बाइक से देर शाम बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव निवासी गुड्डू के ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रक्षपाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के पास सड़क जाम कर दी। उनका कहना था कि गुड्डू के साथ उनका मेड़ का विवाद चल रहा था। इस कारण उसने जान बूझकर बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
इस कारण काफी देर तक जाम में वाहन फंसे रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम महुआटोला निवासी राजू (20) पुत्र रामदेव अपने साथी शिवपाल (40) निवासी खान गांव संडीला के साथ बाइक से बुधवार की देर शाम संडीला से गांव आ रहे थे। रास्ते में रूरखेड़ा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे राजू की मौत हो गई। वहीं शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, बघौली क्षेत्र के लोधी निवासी होशराम (45) पुत्र परागीलाल बाइक से गुरुवार की सुबह गांव से गदनपुर जा रहे थे। लखनऊ रोड़ पर डबल गेट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर, सांडी क्षेत्र के मोहल्ला औलादगंज निवासी उजागर (25) पुत्र बालकराम और मुंशी गंज निवासी जीतेंद्र (30) पुत्र जगदीश सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हरियावां थाना क्षेत्र के बरखेरवा निवासी मिश्रीलाल (50) पुत्र मक्का सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंसेट---
वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दी
हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिहड़ मजरा अकबरपुर निवासी नन्हकी (55) पत्नी नन्हकौउनू गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली था। गांव के बाहर मुन्नू सिंह के बाग में धोती से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें