फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने खंगाले दफ्तर

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन के कार्यालय में 10 से 12 बजे के बैठने के आदेशों की सत्यता जांचने को सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया और आदेशों की अवहेलना करने वाले अफसरों, कर्मियों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने का आदेश दिया। डीआरडीए के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी समेत सात अधिकारी व कर्मचारी का वेतन काटा गया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव का अभी शुक्रवार को ही कार्यालयाें में 10 से 12 बजे के बीच बैठ कर जनता की समस्याओं का समाधान करने के आदेश का पत्र जिले में आया है। पत्र आने पर शनिवार को सीडीओ वियोधन ने विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर लिया। करीब साढ़े दस बजे शुरू किए गए निरीक्षण में डीआरडीए के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी राम प्रकाश पाल अनुपस्थित मिले। डीआरडीए के ही सहायक लेखाकार नवीन श्रीवास्तव व मनरेगा सहायक लेखाकार चंद्र पाल भी नदारद रहे। सीडीओ ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को तीनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। डीडीओ समाज कल्याण राजीव लोचन मिश्र के बैंक गए होने पर सीडीओ ने चेतावनी देते हुए 10 से 12 बजे के बीच कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
सहायक लेखाकार समाज कल्याण उमेश कुमार के 30 मई को अनुपस्थित रहने व 31 मई को देर से आने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ हरिशंकर मिश्र के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नाराजगी जताई और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में उप पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र सिंह के अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने के निर्देश दिए। अनुपस्थित रहने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी आरए सैनी को चेतावनी दी गई, जबकि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कार्यालय में कनिष्ठ सहायक अनिल शुक्ला व नईम अली के अनुपस्थित पर एक दिन का तथा कनिष्ठ सहायक रनवीर सिंह के 26 मई से लगातार अनुपस्थित होने पर उक्त अवधि का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

उधर, डीआरडीए में उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय के बाहर अव्यवस्थित सामान व बेतरतीब कुर्सियां पड़ी मिली। समाज कल्याण कार्यालय में भी पत्रावलियांा एवं खुले पेपर अलमारी में तथा सफाई भी नहीं मिली। एडीडीओ समाज कल्याण कार्यालय में पेंशन फार्म अव्यवस्थित मिले। पंचायत राज विभाग का स्टोर रूम दुरुस्त नहीं मिला। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी अलमारियों पर अव्यवस्थित सामान रखा मिला। जिला युवा कल्याण अणिकारी का कार्यालय अव्यवस्थित मिला। सीडीओ ने साफ सफाई व बेहतर कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें