हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 64.82 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज का दबादबा रहा।
जिले में 458 माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालय हैं। इनमें अध्ययनरत 1 लाख 4 हजार 850 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 67967 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, वही 36, 883 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उत्कर्ष सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में व जिले में स्थान बनाया, जबकि प्राची गुप्ता 94.33, प्रवीन वर्मा 94.33, अखंड प्रताप सिंह 93.83, अनमोल यादव 93.83, अमरकांत सिंह 93.50, मनीष कुमार 93.5, यशवर्धन 93.5, वैभव द्विवेदी 93.33, शिवम पटेल 93, प्राची सिंह ने 87.88 प्रतिशत अंक पाए। फूलमती मां सरस्वती इंटर कालेज माधौगंज में आकांक्षा पटेल 93, रिहाना बानो 86.83, रोशनी सिंह 88.83, सोनिका वर्मा 92, रोशनी पटेल ने 90 फीसदी अंक अर्जित किए।
नारायन बालिका इंटर कालेज बावन की छात्रा रिया सिंह ने 90 प्रतिशत अंक पाए हैं। नगर के वेणी माधव विद्यापीठ की छात्राओं ने भी बाजी मारी है। स्कूल के 506 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 482 उत्तीर्ण हुए। दिव्यांशी सिंह ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंशी सिंह ने 87 प्रतिशत अंक मिले, जबकि वैष्णवी पांडे व निधि शुक्ला ने 81 प्रतिशत हासिल किए। अर्चना गुप्ता ने 78 प्रतिशत प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्रिया श्रीवास्तव ने 77.2 प्रतिशत, शिवानी श्रीवास्तव ने 74.4 फीसदी अंक पाए हैं। रफी अहमद के आदित्य ने 89 प्रतिशत एवं एजाज अली ने 88 प्रतिशत, जीआईसी के सौरभ मिश्रा ने 88.16 प्रतिशत अंक पाए।
नगर विकास इंटर कालेज कुरसठ माधौगंज में अंशिका वर्मा ने 88, प्रीती पटेल व अंजली देवी ने 86.3, शाहजहां बानो ने 85.6, निकिता गौतम ने 85, गरिमा सिंह ने 83.3, सुशांत पटेल 86.6, आकाश पटेल 82.8 एवं सोमेश पटेल ने 77.6 फीसदी अंक पाए। जनता इंटर कालेज पुरसौली में वर्षा त्रिपाठी ने 89.5 फीसदी अंक एवं दीपक कुमार ने 85.67 फीसदी अंक पाए। जेडी पब्लिक स्कूल में सचिन सक्सेना ने 87.83, अभिजीत शर्मा ने 87.5 एवं राहुल कश्यप ने 86.33 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। डा. किर्णेश सिंह इंटर कालेज क करघटा में अमन सिंह ने 85 एवं प्रियंका सिंह ने 83 प्रतिशत अंक, सुंदरम व जूली गुप्ता ने 81 फीसदी पर रहे।
महर्षि दयानंद पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अटवा अली मर्दनपुर के प्रफुल्ल प्रिय आर्य ने 91.8, निकिता सोनी ने 91.5, रूबी देवी ने 91.5, प्रगति देवी ने 90.3 एवं तुषार चक्रवर्ती ने 90 फीसदी अंक पाए हैं। डाल सिंह मेमोरियल हाईस्कूल में छात्रा सरस्वती वर्मा ने 86 प्रतिशत, शशी वर्मा ने 84.85, रवि मिश्र को 84 प्रतिशत, शोभित कुमार को 83.33, ऋषभ गुप्त को 81.83, दिव्यांशी मिश्र के 82.85, दिव्यांशी सैनी के 82.33, रीतेश सिंह के 81.33, सौरभ राजवंशी 81.33, किरन वर्मा के 82.67, शुभम सिंह के 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लालता प्रसाद श्रीधर विद्यापीठ इंटर कालेज इछनापुर के अमबालिका मिश्रा ने 85 फीसदी अंक पाए, जबकि आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्रा प्रिया अस्थाना ने 77.5 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। शुभम अवस्थी ने 89.3 फीसदी अंक पाए हैं।
शिवेंद्र प्रताप सिंह ने 88 फीसदी अंक प्राप्त किए। सर्वोदय आश्रम टड़ियावां का परीक्षा फल 91.48 फीसदी रहा। छात्रा शीलू ने 87.5 ,शांती ने 87.17, उर्मिला ने 86.33, शिल्पी ने 86.33, सोनू ने 86.33, नीलम ने 85.33, सोनी ने 85.33, विभा ने 85.16, मनोरमा ने 84.16, सरोज कुमार ने 82.66 फीसदी अंक प्राप्त किए। स्वामी रामकृ ष्ण परमहंस बालिका इंटर कालेज के मलिहामाऊ के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। छात्रा पवन रेखा ने 88.83, गरिमा सिंह ने 85.83, शिल्पी गौतम ने 85.33 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं अर्पणा दीक्षित ने 85, आलोक यादव ने 83.83, गौरव ने 83.66 अंक पाए।
इंसेट---
सफलता पर अभिभावक और टीचर गद्गद
हरदोई। लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी उत्कर्ष ने 94.67 फीसदी अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। उनके माता पिता उसकी सफलता पर गद्गद है। वहीं दीपक के माता पिता को भी अपने पुत्र पर नाज है। 90 फीसदी अंक अर्जित करने वाली रिया सिंह के गुरुजन प्रवीण कुमार, प्रखर कुमार और ज्ञान दीप सफलता पर गद्गद हैं। डीआईओएस राम शंकर ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी और जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए है, उनको निराश न होकर और मेहनत कर सफलता अर्जित करने की अपील की है।