फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक घायल

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। करीमनगर गांव में बीती रात छत से गिरकर युवक घायल हो गया। सीएचसी से हरदोई रेफर किया गया है। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों पर आरोप लगाया कि रेफर करने के बाद अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस को उनके कहने पर भी नहीं रोका गया और चालक मरीज को तड़पता देख गाड़ी कहीं लेकर चला गया।
विज्ञापन

करीमनगर निवासी अयूब (35) पुत्र साबिर बुधवार की रात नींद में फिसल कर छत से नीचे गिर गए। इससे उनके सिर मेें गंभीर चोटें आईं। बुरी तरह घायल अयूब को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सीएचसी से अयूब को हरदोई रेफर किया गया। अस्पताल मेें 108 एंबुलेंस मौजूद थी। उन लोगों ने जब चालक से मरीज लेकर चलने को कहा, तो वह गाड़ी लेकर कहीं चला गया। उन्हें रात को दूसरे वाहन का इंतजार करने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके चलते घायल देर तक अस्पताल में ही तड़पता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें