फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो! मेरी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उधरनपुर शाहाबाद में बूथों का जायजा लेने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट गाड़ी में बैठे ही थे कि ड्राइवर ने कई बार गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया, पर गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हुई। यही नहीं ग्रामीणों ने धक्का भी लगाया, पर जब कुछ न हुआ तो सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कंट्रोल रूम का ही नंबर मिलाकर जानकारी देना उचित समझा। कहा कि हैलो सेक्टर मजिस्ट्रेट बोल रहा हूं गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही...। कंट्रोल रूम में सुबह से ही जहां आम नागरिकों के भी खूब फोन आए, तो अफसरों ने भी परेशानियों का फोन पर ही खूब बखान किया। किसी ने बताया कि उनका वाहन गड्ढे में फंस गया, तो किसी ने गाड़ी स्टार्ट न होने की बात बताकर अन्य जगह न जा पाने में असमर्थता जताई। कुल मिलाकर उधरनपुर के सेक्टर मजिस्ट्रेट की चर्चा काफी देर तक कंट्रोल रूम में हुई। मोबाइल पर उन्हें जवाब भी इसी तरह दिया गया कि सर किसी से धक्का लगवा लें, शायद समस्या हल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें