फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने लिया मंडी का जायजा

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोस चुनाव के लिए जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब दो सप्ताह बाद मतदान है, जबकि अगले माह में मतगणना होगी। जिले की दोनों सीटों के लिए मतगणना नवीन गल्ला मंडी में ही कराई जाएगी। ऐसे में गुरुवार को अफसरों ने मंडी स्थल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरदोई व मिश्रिख लोस सीट पर पार्टियों के प्रत्याशियोें ने दावेदारी ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान को लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली। जिले में हरदोई लोस सीट के अंतर्गत पांच विस में 24 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मिश्रिख लोस सीट के अंतर्गत आने वाले तीन विस में 30 अप्रैल को प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद होगा। मतदान को लेकर तो जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं अब मतदान के बाद 16 मई को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ज्ञात हो कि जिले में मतों की गणना नवीन गल्ला मंडी में होगी। ऐसे में गुरुवार को जिला स्तरीय अफसरों ने नवीन गल्ला मंडी पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया। डीडीओ श्रीनिवास मिश्र, डीपीओ प्रकाश कुमार और सहायक अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह ने जायजा लिया और मंडी में मतगणना टेबिलों के लगने तथा प्रत्याशियों के समर्थकों के बैठने के साथ बैरीकेटिंग करने के लिए ठेकेदार को तैयार किए गए प्रारूप से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें