फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूतियों का सम्मान आज

Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सरस्वती सदन के शताब्दी वर्ष समारोह में शनिवार को उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के अध्यक्ष पद्म भूषण गोपाल दास नीरज व उर्दू अकादमी के अध्यक्ष शायर मुनब्बर राना समेत कई विद्वान भाग लेंगे। इस मौके पर जिले में जन्में व देश के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं से कीर्तिमान गढ़ने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1911 में तत्कालीन हिंदी प्रेमियों के सहयोग से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सरस्वती सदन की स्थापना की गई थी। संस्था की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर सदन में पहली महिला पुस्तकालय अध्यक्ष का मनोनयन किया गया था। संस्था के अंतर्गत चल रहे पुस्तकालय, वाचनालय में करीब 20 हजार पुस्तकों का संग्रह है, जिसमें 3000 पुस्तकों का बाल साहित्य भंडार है। शताब्दी वर्ष में कई विषयों पर विचार गोष्ठी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, गीत संध्या, साहित्यकारों की कृतियों का विमोचन आदि के आयोजन भी होंगे। संस्था अध्यक्ष अरुणेश बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को पुष्पगिरी सभागार में आयोजन होगा।
बताया कि बिहार राष्ट्र भाषा परिषद पटना की पूर्व निदेशक डा. मिथिलेश कुमारी मिश्रा, एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया दिल्ली के अध्यक्ष विजय प्रकाश अग्रवाल, मुंबई से खालिद हाशमी शुक्रवार को पहुंच गए, जबकि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरन, रेलवे के पर्यटन एवं खानपान सलाहकार केएल पांडेय, शिमला विवि कुलपति डा. एडीएन बाजपेयी, एपीजे सत्या विवि कुलपति डा. कमलकांत द्विवेदी, मेडिकल यूनीवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. अरुण भट्ट, मुख्य आयकर आयुक्त दिल्ली देवेंद्र स्वरूप सक्सेना, निदेशक डाक सेवाएं उत्तराखंड वीके सिंह शनिवार की सुबह आएंगे। कार्यवाहक मंत्री मनीष मिश्रा ने बताया कि समारोह के बाद अतिथिगण सरस्वती सदन का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें