फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात की कटौती से शहर मुक्त

Tue, 07 Jan 2014 05:46 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते पांच माह पहले शुरू हुई रात की बिजली कटौती में फेरबदल कर दिया गया। अब बिजली विभाग ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है और रात की बिजली कटौती बंद कर दी, पर इसके सापेक्ष विभाग द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल में लोगों को दिन में सिर्फ तीन घंटे की बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती का माकूल आपूर्ति चार्ट देने के प्रति जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक तो पांच माह पहले आपूर्ति चार्ट लागू किया गया, जिसमें रात की कटौती हो रही, वहीं सर्दियां आने के बाद भी बंद नहीं हुआ। अब जनवरी में रात की बिजली कटौती बंद की गई, तो दिन में लोगाें को बिजली के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे। ऐसे में आफिस जाने वाले लोगों समेत व्यापारियों पर भी बड़ा बुरा असर पड़ेगा। फिलहाल बिजली विभाग ने सोमवार की शाम से नया आपूर्ति चार्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। नए आपूर्ति चार्ट के अनुसार अब सिर्फ दो चरणों में बिजली कटौती होगी, पर रात की कटौती नहीं होगी।
एसडीओ पारेषण एके सिंह नेे बताया कि शहर के उपभोक्ताओं को शाम के छह बजे से सुबह के छह बजे तक बिजली मिलेगी और दोपहर में 12 बजे से तीन बजे तक आपूर्ति मिलेगी, जबकि सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर को तीन बजे से शाम को छह बजे तक कटौती की जाएगी। नए शेड्यूल के अनुसार लोगों को दिन में सिर्फ तीन घंटे की बिजली मिलेगी, जिससे लोगों का कार्य प्रभावित होगा। एसडीओ ने बताया कि नया शेड्यूल 31 जनवरी 14 तक के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें