फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का ताला तोड़ सामान चुराया

Mon, 06 Jan 2014 05:46 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सरकारी शराब ठेके के पास स्थित सवायजपुर निवासी हरदयाल की रेडीमेट कपड़े की दुकान है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ 45 हजार के कपड़े चुरा लिए।
विज्ञापन

दुकान मालिक ने बताया कि सहालग के चलते बीते दिनों ही ज्यादा सामान लाया था, जिसे चोरोें ने चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने तुलसीराम की लाई, चना व पान की दुकान का ताला तोड़ उसमें रखा चना व पान मसाला आदि पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी ने पांच हजार का नुकसान होने की बात कही। दोनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चौकी प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने चोरों को जल्द पकड़ने की बात कही। ज्ञात हो कि इससे पहले चोरों ने पुरानी तहसील स्थित वीरपाल की किराने की दुकान से 40 हजार का सामान चुरा लिया था, पर पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें