फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की जांच कराने को धरने पर पीआरडी

Tue, 17 Dec 2013 05:44 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवा कल्याण विभाग में दो वर्षों में आई धनराशि में गोलमोल का आरोप लगाकर जांच कराने एवं ड्यूटी में निरंतरता बनाए रखने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल संघ पीआरडी के जनपदीय शाखा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मांगों को लेकर लगातार पीआरडी संघ की ओर से धरना किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले का युवा कल्याण विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इधर निदेशालय से ड्यूटी को लेकर शासनादेश भेजे गए थे, लेकिन विभाग उन पर भी चुप्पी साधे हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पायका योजना में खेलकूद का दो वर्षों का पैसा खिलाड़ियों को नहीं दिया गया। वहीं अधिकारियों का जवाब होता है कि पैसा अब विभाग के पास नहीं है। कहा कि संघ ऐसे अफसरों के खिलाफ जांच और कार्रवाई चाहता है। इस दौरान पीआरडी जवानों ने नारेबाजी की। ज्ञापन में पीआरडी जवानों को ड्यूटी की निरन्तरता बनाए रखने के लिए भी मांग की। इस मौके पर राजेश चंद्र, नरेश चंद्र राठौर, सुभाष चंद्र, हरिश्चंद्र, भजन लाल, प्रतिपाल, रामरूप, विनेाद कुमार, भैयालाल, राजाराम गौतम, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें