शाहाबाद। आधुनिक युग में नगर की कांशीराम कालोनी में रहने वाले 500 परिवार लालटेन व कुप्पी जलाकर रात काटने को मजबूर हैं।
समस्या से निजात दिलाने को आम आदमी पार्टी समेत अन्य संगठनों ने कुछ दिनों पहले प्रदर्शन भी किया, पर हालात जस के तस बने हुए हैं। कालोनी के बाशिंदोें का कहना है कि रात के अंधेरे में अराजक तत्व मंडराते रहते हैं, जिनसे लोग परेशान हैं। एसडीएम जयपाल सिंह ने बताया कि कालोनी में बिजली आपूर्ति बहाल कराने को विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखा गया, जिस पर उन्होंने ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था, पर ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया गया। उधर, कालोनी के आस पास संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पानी भरा रहता है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से रात के समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कालोनी के बाशिंदों ने डीएम से समस्या से जल्द ही निजात दिलाने की मांग की है।