हरदोई। माध्यमिक शिक्षा से संबद्ध स्कूलों को अब आनलाइन कक्षा नौ और 11 का अग्रिम पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आईडी और यूजर पासवार्ड जारी किया जाएगा। स्कूल संचालक बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या में हेरफेर नहीं कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंध 458 स्कूल संचालित हैं, जिनमें छात्रों के कक्षा नौ व 11 में अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था गई थी, पर स्कूल संचालक समय से अग्रिम पंजीकरण देर से जमा करके खेल करते रहते थे। इससे अबकी परिषद ने आनलाइन अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। डीआईओएस जेपी यादव ने बताया कि वर्ष 14 की परीक्षा को छात्रों का पंजीकरण आनलाइन किया जाएगा। इसके लिए वेबसाइट यूपीएमएसपीडांटईडीयूडांटइन पर कार्य प्रारंभ हो गया। स्कूल संचालक वहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अग्रिम पंजीकरण प्रक्र्रिया एक अक्तूबर 13 की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके लिए स्कूलों को यूजर आईडी और पासवर्ड मुहैया कराए जाएंगे।