फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम से गूंजे शिवालय

Tue, 13 Aug 2013 05:35 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। जिले के प्राचीन शिवालयों में मेले जैसा माहौल रहा। शहर में आनंद सिनेमा के पास स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, जिला अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर में शिव भक्तों ने दूध इत्यादि से भोलेनाथ का अभिषेक किया तथा बम-बम भोले के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की खासी भीड़ रही साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने श्रद्धाभाव से मंदिराें में पहुंच कर भोले का अभिषेक किया। सकाहा स्थित प्राचीन शिवालय में भारी भीड़ रही और लोगों का भोर से लेकर शाम तक आना जाना लगा रहा। बिलग्राम स्थित मंशानाथ मंदिर और मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर में खूब भीड़ रही। शिव भक्तों ने भोलेनाथ के सामने मत्था टेक कर सुख समृद्धि की कामना की। आज दिन भर शिवालयों में लोगों का आना जाना लगा रहा तथा बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। अशोक मिश्र शास्त्री ने बताया कि सावन में सोमवार के दिन बड़ी संख्या में लोग उपवास रख महादेव की पूजा अर्चना करते हैं।
इसके अलावा तमाम शिव भक्त तो सावन के माह भर अन्न का त्याग कर साधना करते हैं, जबकि उत्साही भक्त तो पैदल यात्रा कर कांवड़ लेकर चलते हैं। जिले भर से लोग कांवड़ लेकर प्राचीन शिवालयों तक जाते हैं और शिवजी की पूजा करते हैं। उधर, बिलग्राम के बाबा मंशानाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। तो कुछ ने पैदल व घुटनों पर चलकर मंदिर में जाकर मत्था टेका और भोले से मंगलमय जीवन की कामना की। इधर, नगर चौराहा द्वारा से पीपल चौराहा सांडी मार्ग व कानपुर मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आमद से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें