हरदोई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनमोल पाल ने एक मुकदमे की सुनवाई पूरी कर दहेज हत्या के अपराध में आरोपी पति को आठ साल कैद और बाइस सौ रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अदालत के समक्ष चले मुकदमे के घटनाक्रम के अनुसार, रामलड़ैते ने अपनी भतीजी की शादी घटना के दो साल पहले सुरसा क्षेत्र के पनुआपुर निवासी बृज किशोर के साथ की थी। बृजकिशोर दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर वादी की भतीजी को प्रताड़ित करते थे। वादी ने आरोप लगाया था कि दहेज की खातिर 24 जून 11 को बृजकिशोर ने उसकी भतीजी की हत्या कर दी थी। कोर्ट के समक्ष चले मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा एवं रामशरण गौतम ने की।