फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण एडीओ, वीडीओ को चेतावनी

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पेंशन योजनाओं के सत्यापन व संशोधन कार्यों में लापरवाही अब समाज कल्याण विभाग के सहायक व ग्राम विकास अधिकारियों पर भारी पड़ गई है। पेंशन के सत्यापन व संशोधन में लापरवाही बरतने के साथ ही शासकीय कार्यों में रुचि न लेने व समग्र ग्रामों में पेंशन पात्रों का चयन न करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सहायक व ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस थमाई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में रिपोर्ट न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिस वजह से पात्रों को तो परेशान होना पड़ रहा है, वहीं विभागीय कार्य भी समय से पूरा नहीं हो पा रहे हैं। अब इन दिनों समाज कल्याण विभाग में पेंशन योजनाओं का सत्यापन कराने के साथ ही डाक्टर राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में पात्रों का चयन किया जाना है। जिसकी जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी पर है, पर सहायक व ग्राम विकास अधिकारी काफी लापरवाही बरत रहे हैं।
इतना ही नहीं उक्त कर्मचारी तो जिला समाज कल्याण अधिकारी के आदेशों की भी नाफरमानी कर रहे हैं। जिसको लेकर ही अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण एसएस श्रीवास्तव ने कार्रवाई की है। एडीडीओ समाज कल्याण ने बताया कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से करने, समग्र ग्रामों में सत्यापन 15 दिन में कर रिपोर्ट देने तथा रानी लक्ष्मी बाई पेंशन योजना के अंतर्गत गलत खातों का संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं, पर सहायक व ग्राम विकास अधिकारी सभी कार्यों में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। आदेशों की अवहेलना और शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

इसी को लेकर एडीडीओ समाज कल्याण ने सभी को कठोर चेतावनी नोटिस देते हुए तहसील दिवस की शिकायतोें का निस्तारण एक सप्ताह में कर रिपोर्ट देने और संशोधन कार्य कराने के निर्देश दिए हैं, जबकि लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें