फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर से खेलने पर चली गोेली

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लाइसेंसी असलहे से खेलने के दौरान चली गोली से सात वर्षीय बालिका घायल हो गई। परिजन लहूलुहान हालत में लेकर उसे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। देहात कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी श्याम सुंदर की पुत्री अंजली (सात) गांव के स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। गुरुवार को श्याम सुंदर से उनके प्रधान मित्र मिलने आए। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। जिसे देख श्याम सुंदर की पुत्री अंजली रिवाल्वर को निकालने लगी। इस पर प्रधान ने रिवाल्वर के कारतूस निकाल लिए, पर एक कारतूस उसमें लगा रहा। अंजली रिवाल्वर से खेलने लगी। इसी बीच उसने ट्रिगर दबा दिया। जिससे गोली चल गई। गोली उसके कंधे में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
गोली की आवाज सुन परिजनों की चीख पुकार मच गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। उधर, ग्राम प्रधान सुनीता के ससुर सत्यात्मा उर्फ जुगुल ने बताया कि बालिका के पिता से मिलने से आए उनके मित्र की रिवाल्वर से बच्ची खेलने लगी थी। जिससे यह हादसा हो गया था। देहात कोतवाली प्रभारी नरेश चंद्र जौहरी ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई जानकारी मिली, फिर भी वह जानकारी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें