फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन

Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। श्री देव देवेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में रेनबो हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर लखनऊ द्वारा रसूलपुर स्थित माता कात्यायनी देवी के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व सांसद जयप्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सीय सुविधाओं का अभाव है। शिविर में 300 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें सबसे ज्यादा मरीज आंख और जोड़ दर्द के पाए गए। चिकित्सक डा. अरविंद दुबे, डा. एसएस खान, डा. तरुन अग्रवाल, डा. सीमा शुक्ला, डा. मोहम्मद नसीम, डा. मनीष जैन, डा. शिब्रा हुसैन, डा. आदिब ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। उदय प्रताप, केपी, रामू , अशोक त्रिपाठी, अरविंद सिंह, श्रीमूर्ति तिवारी, देवेंद्र सिंह, नरेश माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें