फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी शाह बाबा का 21वां उर्स शुरू

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। झाड़ी शाह बाबा का 21वां सालाना उर्स व मेला गुरुवार (जुमेरात) से शुरू हो गया। उद्घाटन एसडीएम जीसी श्रीवास्तव ने दरगाह परिसर के गेट पर फीता काटकर किया। एसडीएम ने कहा कि ईश्वर, अल्लाह, पैगंबर सब एक ही है। सभी ने नेक नियति, इंसानियत, भाईचारा, आपसी सौहार्द का संदेश दिया है। हमें उनके संदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सलामती के लिए दुआ भी की।
विज्ञापन

मेला इंचार्ज ने पगड़ी बांधकर एसडीएम और तहसीलदार का स्वागत किया। इसके बाद बाबा की मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। एसडीएम ने कहा कि उर्स व मेला के मद्देनजर सफाई, सुरक्षा एवं पानी आदि का विशेष इंतजाम किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की जरूरत है तो उन्हें तत्काल सूचित किया जाए। उन्होंने उर्स व मेला की प्रतिदिन अंतिम समय पर कुशलक्षेम बताने के लिए मेले के सरपरस्त को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली की निरंतरता बनाए रखने को कम से कम दो जनरेटर रखे जाए। फायर कर्मी पूरे समय मौजूद रहेंगे। पुलिस का कैंप भी लगा रहेगा। उन्होंने कहा कि 150 साल से यहां पर झाड़ी शाह बाबा की मजार है तथा 21वर्षों से उर्स व मेला लगता आ रहा है। उर्स मैनेजर ने कहा कि न कोई हिंदू, न कोई मुसलमान, न कोई सिक्ख, न ईसाई है, हम सब आपस मेें भाई-भाई हैं। सभी उर्स व मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दें। इस अवसर पर तहसीलदार एसएन त्रिपाठी, उर्स एवं मेले के सरपरस्त सूफी मोहम्मद इदरीश शाह मंसूरिया, सज्जादा नसीन, सूफी मोहम्मद शाह नवाज आलम, मेला इंचार्ज कदीर पहलवान, मेला मैनेजर डा. अहमद वारसी, हाफिज जलील, व मुंबई से आए मेहमान इल्मान खां, मो. हसन, व सुल्तान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें