हरदोई। विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के बाद सीडीओ ने बताया कि 1306 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 98 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनके रजिस्टर पूर्ण हैं जबकि अन्य पंचायतों में रजिस्टर बनाए तक नहीं गए हैं। सीडीओ ने इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गांधी भवन में सोमवार को सचिवों की बैठक में सीडीओ गुप्ता वत्स ने समीक्षा के दौरान पाया कि ग्राम पंचायतों में सचिवों को निधि, पारिवारिक लाभ, जन्म मृत्यु सहित कुल 14 रजिस्टर बनाने होते हैं।
लेकिन जिले के 1308 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 98 ग्राम पंचायतों के रजिस्टर पूर्ण मिले। जबकि शेष अपना ब्योरा तक नहीं दे सके। जिसके बाद सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।