आयोग के निर्देश पर रविवार को शहर के समस्त बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें 955 युवाओं ने फार्म छह भरकर मतदाता बनने की इच्छा जाहिर की। जबकि 174 मृतकों के वोट काटने के लिए परिजनों ने आवेदन किए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन को लेकर चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में पहला विशेष शिविर का आयोजन रविवार को जिले के समस्त बूथों पर किया गया था। इसमें पूरे दिन 955 फार्म छह लिए गए। यानी 955 युवाओं ने मतदाता बनने की इच्छा जाहिर की।
174 के नाम काटने एवं 95 ने नाम संशोधन के लिए आवेदन किए। घर-घर बीएलओ के पहुंचने के बाद नामों का संशोधन, नाम बढ़वाने व घटाने का क्रम लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा 28 नवंबर, पांच दिसंबर व 13 दिसंबर को भी जिले के समस्त बूथों पर विशेष अभियान दिवस के तहत कैंपों का आयोजन किया जाएगा।