फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करते समसय करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेर में हाईटेंशन लाइन का तार खेत में गिर गया। इससे खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेर निवासी रामस्वरूप (55) पुत्र श्रीराम बुधवार सुबह गन्ने के खेत में घास काट रहा था। उसके खेत के चारों ओर जानवरों से बचाव के लिए कटीले तार लगे हैं। घास काटते-काटते रामस्वरूप खेत के किनारे पहुंच गया। इस दौरान खेत के किनारे लगे तार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार छूने से रामस्वरूप को करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


उसका पुत्र वीरेंद्र मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। एसआई फूलचंद्र ने सबस्टेशन पर फोन कर लाइन बंद कराई। परिजनों ने बताया कि रामस्वरूप के दो बेटे हैं। वीरेंद्र और रविंद्र। थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसान की करंट लगने से मौत
- हाईटेंशन लाइन का तार खेत पर गिरने से हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें