अमर उजाला ब्यूरो
पाली। थाना क्षेत्र के मुडरामऊ निवासी किशोरी की रविवार को गर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई। दोपहर में वह नदी की तरफ शौच करने गई थी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव के निकट से गर्रा नदी निकली है। रविवार दोपहर गांव निवासी कमलेश मिश्र की बेटी सोनी (11) गर्रा नदी के किनारे शौच करने गई थी। शौच के दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी में डूबने लगी। बचाव के लिए शोर मचाया।
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे में उसे बाहर पानी से बाहर निकाला लेकिन उसकी उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
वह दो भाइयों में बड़ी थी। एसओ संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
- पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ की निवासी थी किशोरी
- शौच के लिए गई थी किशोरी, पैर फिसलने से डूबी