फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 लोग रक्तदान कर बन गए महादानी

Wed, 14 Jun 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सिंह रक्तदान शिविर का फीता काटते राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 91 लोगों ने रक्तदान कर अपना नाम महादानियों में शामिल करवा लिया। शिविर का उद्घाटन  राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान  रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।  उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन जैसी संस्थाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो अव्यवस्थाओं व कमियों पर चोट ही नहीं करती बल्कि उनका निदान भी स्वयं ही करके दिखलाती हैं। जिले में ब्लड की कमी को काफी हद तक पूरा कराने में इनका भी अग्रणी सहयोग है।
विज्ञापन


शिविर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद महिलाओं व युवाओं ने रक्तदान किया। भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजाबक्श सिंह, समीर सिंह, पारुल दीक्षित, गौरव भदौरिया, मुकुल सिंह ने पहुंचकर रक्तदाताआें का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने कैंप में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया एवं रक्तदानी वीरेंद्र कुमार वर्मा को प्रमाण पत्र भी सौंपा।

उन्होंने कहा कि अगले कैंप में पुलिस कर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कि या जाएगा। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने रक्तदाता डीसी बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता को प्रताण पत्र दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन चर्तुवेदी , सीएमएस डॉ. एसपी गौतम, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान,  ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बीपी गौतम, डॉ. आरके रावत, डा. अमरजीत सिंह अजवानी, विजय तिवारी, लैब टेकभनीशियन अकील खान, सुधीर वर्मा, प्रहलाद सिंह गौर, संदीप कुमार, पंकज, अनिल , अमन त्रिपाठी, खुशबू, गोपाल, घनश्याम, रीतेश, राजीव, दयाराम आदि की टीम पूरे शिविर में मौजूद रहकर दायित्व निभाती रहीं। उधर, आलोक, ओम प्रकाश, आकाश, रामबाबू, अंकित, रामाधार, अरविंद, रानू दुबे, शिशिर सचान, सुरजीत कुमार, रोहित कुमार के अलावा 23 ने नाम न छापने की शर्त पर गुप्त रक्तदान किया है। रक्तदान करने वालों में कुल 91 रक्तदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें