फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे रखी 9 झोपडिय़ों में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के मोहल्ला आबिद नगर में पेट्रोल पंप के पीछे सड़क किनारे डेरा डालकर रह रहे घुमंतू लोगों की झोपड़ियों में सोमवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक नौ झोपड़ियां जल गईं। गृहस्थी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

पाली नगर के मोहल्ला आबिद नगर में 20 सालों से घुमंतू लोग रह रहे हैं। सोमवार देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग ने आठ और झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। लपटों से घिरा होने पर आरिफ, आर्बिन, शकील, बब्लू, सलीम, अली हसन, जुबैर, मसीना, भूरे व असफर अली परिजनों के साथ शोर मचाकर बाहर भागे। तालाब से पानी भरकर व मोटर चलाकर ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नौ झोपड़ियां राख हो गईं। पीड़ितों ने बताया कि राशन समेत अन्य सामान जल गया। जबकि एक भैंस, आधा दर्जन मुर्गियों की मौत हो गई। एसओ डीपी सिंह व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया। ईओ ने बताया कि फिलहाल सभी को सामुदायिक रसोई से भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी जला
पाली। पीड़ित आरिफ ने बताया कि उसकी बेटी इसराना का अगले महीने निकाह है। बताया कि शादी के लिए जुटाया गया सामान भी जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें