फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.98 करोड़ रुपये बिजली विभाग का बकाया

Fri, 18 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग का सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों रुपये बकाया है इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। 47 विभाग ऐसे हैं जिनको बिजली का बिल अदा करना है। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर जिले के घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से तो बकाया वसूल करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन सरकारी कार्यालयों से बकाया वसूलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे बिजली विभाग करोड़ों रुपये की बकाएदारी का दंश झेल रहा है। जनपद के सरकारी कार्यालय पर कुल 9,98,94,000 रुपये है। जिसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत तहसील शाहाबाद, सवायजपुर व बिलग्राम के सरकारी कार्यालयों पर कुल 3,96,80,000 रुपये है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के हरदोई शहर व संडीला के सरकारी कार्यालयों पर 6,02,14,000 रुपये बकाया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभागों ने सालों से अदा नहीं किए बिजली बिल
हरदोई। जनपद के परिषदीय स्कूल और कार्यालयों में लाइट के कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन विभाग ने कई साल से बिल की अदायगी नहीं की। अब शिक्षा विभाग पर तीन करोड़ 52 लाख 13 हजार की देनदारी हो गई है। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले कार्यालय व स्कूलों पर 92.58 लाख रुपये और विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत दो करोड़ 59 लाख 54 हजार रुपये बकाया हैं।

बिजली विभाग की सेहत खराब कर रहा स्वास्थ्य महकमा
स्वास्थ्य विभाग पर बिजली बिल एक करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपये बकाया है। जिसमें खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 92 लाख 97 हजार रुपये और खंड द्वितीय के अंतर्गत 72 लाख 99 हजार रुपये की अदायगी की जानी है। जबकि सीएमओ कार्यालय ने भी बिजली विभाग के 28.74 लाख रुपये अभी तक अदा नहीं किए गए।
विज्ञापन


कृषि विभाग की बकाएदारी भी करोड़ में
हरदोई। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत कृषि विभाग पर 98.56 लाख रुपये की देनदारी है और खंड द्वितीय के अंतर्गत पांच लाख नौ हजार रुपये देने हैं। इस प्रकार कुल 103.65 लाख रुपये विभाग को अदा किए जाने हैं।

पुलिस ने भी कारागार में बंद किए 64.77 लाख
जनपद के पुलिस विभाग पर बिजली बिल की 64 लाख 77 हजार रुपये की देनदारी है। जिसमें पुलिस विभाग सहित पीएसी और कारागार भी शामिल हैं। प्रथम खंड के अंतर्गत कुल 43 लाख 95 हजार रुपये बकाया है जबकि द्वितीय खंड के अंतर्गत 23 लाख 82 हजार रुपये की देनदारी है।

5000 के बकाए पर हो जाती कार्रवाई
हरदोई। सरकारी आवास और कार्यालय पर लाखों रुपये की बकाएदारी है फिर भी बिजली विभाग कोई कार्यवाई नहीं कर पा रहा, जबकि आम उपभोक्ताओं को पांच हजार रुपये के बकाएदारी पर कार्यवाई का दंश झेलना पड़ता है। हाल में ही चलाए गए अभियान में भी सिर्फ आम घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ताओं पर कार्यवाई की गई। जबकि सरकारी बकाएदार और बड़े बकाएदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वर्जन
विद्युत बकाए पर कार्यालय के अधिकारियों को नोटिस दी जाएगी और इसी माह के अंत तक अभियान चलाकर बकाया वसूला जाएगा। यदि बकाया अदा नहीं किया गया तो सरकारी कार्यालयों की भी बिजली काटी जाएगी।-  योगेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें