फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 805 करोड़ से 51.43 किलोमीटर मार्ग में बनेंगे तीन बाईपास

विज्ञापन
फोटो-21-एनएचएआई की ओर से लखनऊ रोड से शाहजहांपुर मार्ग के लिए प्रस्तावित बाईपास - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शाहजहांपुर की ओर से लखनऊ रोड तक बनने वाले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के 51.43 किलोमीटर फोर लेेन मार्ग 805.16 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस पैकेज को कराए जाने की जिम्मेदारी आरसीएल (राज कार्पोरेट लिमिटेड) को सौंपी है। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
एनएचएआई ने यहां पर लखनऊ की ओर से शाहजहांपुर तक के मार्ग को फोरलेन कराने की स्वीकृति दी है। इसके लिए पैकेज भी तय किए हैं। पैकेज में शाहजहांपुर की ओर से सरदार नगर से शाहाबाद देहात और बेहटा गोकुल और शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया से लखनऊ रोड पर खेतुई के निकट मदारा तक बाईपास को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तीनों बाईपास बन जाने से कस्बा शाहाबाद, बेहटा गोकुल और शहर को बड़े वाहनों के प्रवेश से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं इन स्थानों पर जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। यहां से होकर अन्य जनपदों को जाने वाले यात्रियों को भी अपने वाहन शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। बाईपास के लिए जमीन ली जा चुकी है।
बताया गया कि आरसीएल की ओर से एनएचएआई के इस्टीमेट 805.16 करोड़ के काम की निविदा हासिल की गई है। बताया गया कि अब एनएचएआई की ओर से लेटर ऑफ ऑफर (एलओए) दिया जाना शेष रह गया है।
वर्जन
एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शाहाबाद की ओर से बनने वाले 51 किलोमीटर लंबाई के मार्ग में तीन बाईपास स्वीकृत हुए हैं। इसमें शाहाबाद में 7.139 किलोमीटर, बेहटा गोकुल में 2.87 किलोमीटर और शहर के बाहर से 15.741 किलोमीटर लंबाई के बाईपास बनवाए जाने शामिल हैं। - मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी

फोटो-22-डीएम एमपी सिंह- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें