फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्नीचर कारीगर ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 26 Dec 2022 05:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चंडीगढ़ से कुछ दिन पहले वापस आए फर्नीचर कारीगर ने रविवार शाम घर में जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर जगाई निवासी शिवाकांत (35) चंडीगढ़ में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता था। वह कुछ दिन पहले वापस अपने घर आया था।

विज्ञापन


बताया गया है रविवार शाम को पिता घर के बाहर कहीं गए हुए थे। इस दौरान शिवाकांत घर में अकेला था। किसी बात से खफा होकर उसने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे नाजुक हालत में देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पंचनामा भरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें