फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के लिए गए 80 सैंपल, तीन मरीज पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में डेंगू के लिए 80 मरीजों के सैंपल लिए गए। जिसमें तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मचा है। महकमा बचाव के लिए घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रोजाना 200 के ऊपर जांचे हो रहीं हैं। जिसमें डेंगू की 50- 60 जांचे होती रहीं हैं। शनिवार को पैथालॉजी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। रोजाना के सापेक्ष डेंगू की जांच के लिए 80 सैंपल लिए गए।
पैथालॉजी के सूत्रों के मुताबिक शाम को जारी रिपोर्ट में तीन मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 60 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मरीज मिलने पर टीमें भेजकर घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। इसकेे साथ ही गृहस्वामियों को घरों में पानी का जमाव न होने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें