फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पिता-पुत्र पर हमला, नकदी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। शुक्रवार को सवारियां लेकर जा रहे टेंपों चालक व उसके बेटों को रास्ते में कुछ लोगों ने घेर लिया। उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर धारदार हथियार से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने हमलावरों पर नकदी छीनने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बघौली थाने के रामपुर मजरा गोपार निवासी राजकिशोर (46) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टेंपो चलाता है। शुक्रवार को वह बघौली से सवारियां लेकर प्रतापनगर जा रहा था। उसके साथ में बेटा मनीष (24) भी था।
गोपार गांव के पास कुछ लोगों ने टेंपो रोककर गाली-गलौज की। उसके विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर उसके 1500 रुपये छीन कर भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें