फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले में वाहन चलाते मिले 80 नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते हुए 80 नाबालिगों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उनके अभिभावाकों को भी चेतावनी दी गई है। यातायात पुलिस की ओर से नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी गई। नाबालिगों को वाहन देने पर अभिभावकों पर भी 25 हजार रुपये का जुर्माना व एक साल की सजा का प्रावधान किया गया है। जिले में नाबालिगों के वाहन चलाने से रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से जहां विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, यातायात पुलिस की ओर से लगातार ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार विभाग की ओर से पांच जुलाई से अभियान शुरू किया गया, जिसमें अब तक 80 नाबालिगों के वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान 20 जुलाई तक जारी रहेगा। नाबालिगों को वाहन देने वाले अभिभावकों को भी नोटिस जारी की गई है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें