फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 80 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराईं शिकायतें, 44 का निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। बिजली वितरण निगम ने सोमवार को घंटाघर के निकट एक उपभोक्ता शिकायत निदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 80 उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 44 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता भजन लाल के निर्देश पर यह शिविर उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के निदान के लिए लगाया गया था। शिविर में बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं। कुल 24 उपभोक्ताओं के गलत बिलों को सही किया गया। इसके बाद मीटर खराब होने या तेज चलने की शिकायतें प्रमुख रहीं। बीस बिजली उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। पांच उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी अपडेट किए गए।

एसडीओ शशांक मौर्या ने बताया कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बकायादारों को प्रतिमाह बिल जमा करने की सलाह दी। नगर के बाजार संभा निवासी अजय कुमार गुप्ता ने शिकायत की कि उनका मीटर तेज चल रहा है और रीडिंग जंप कर रही है। इस पर उनके मीटर को बदलने की कार्रवाई की गई। निहालगंज निवासी अनिरुद्ध ने गलत बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत को मीटर रीडिंग के अनुसार संशोधित किया गया। शिविर में शशांक मौर्या के साथ लेखाकार विकास बाजपेयी और अमन तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें