फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगे, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के नाम से बेरोजगार युवक से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगने पर उसके साथ अभद्रता कर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी अनुज कुमार पुत्र नत्थूलाल स्नातक करने के बाद से बेरोजगार है। अनुज के मुताबिक वह सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहा है। दिसंबर 2018 में उसकी मुलाकात मैनपुरी के कांशीराम कालोनी निवासी प्रवीण कश्यप पुत्र चंद्रभान कश्यप व फतेहगढ़ के आवास विकास कालोनी निवासी अंशू कनौजिया पुत्र रामनरेश से हुई।
दोनों ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8 लाख 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने 16 दिसबंर 2018 को रुपये दे दिए। काफी दिनों तक नौकरी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने नौकरी दिलाने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे टरकाना शुरू कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जानमाल की धमकी दी। रविवार को पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें