फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनों से जनपद पहुंचे 778 श्रमिक, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
फोटो-20- ट्रेन से उतरने के बाद कतारबद्ध होकर स्टेशन से बाहर निकलते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक चार स्पेशल ट्रेनों से 778 श्रमिक जनपद पहुंचे। जांच के बाद 434 श्रमिकों को बसों से गृह जनपद भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12.15 बजे चंडीगढ़, रात 1.22 बजे सहारनपुर, देर रात 3.30 बजे दिल्ली व बुधवार सुबह 8.30 बजे चंडीगढ़ से श्रमिकों को लेकर ट्रेनें जनपद पहुंची। इन ट्रेनों से कुल 778 श्रमिक जनपद लाए गए।
नोडल अफसर मनु गर्ग के निर्देश पर सीएमआई अंबुज मिश्रा व मनीष वाजपेयी ने श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर निकाला। स्टेशन के दोनों गेटों पर स्वास्थ्य टीमों ने श्रमिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान सभी श्रमिक स्वस्थ मिले। एडीएम संजय कुमार सिंह की देखरेख में जनपद के 344 श्रमिकों को रोडवेज बसों से संबंधित तहसील में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

फोटो-21- स्टेशन पर रुकी ट्रेन में सवार श्रमिकों की बोतलों में पाइप से पानी भरते रेलकर्मी। संवाद
उतरने की मनाही तो पाइप से भरा पानी
हरदोई। कई बार लाइन क्लीयर न होने पर ट्रेनों को स्टेशन पर रोकना पड़ रहा है। बुधवार सुबह भी एक ट्रेन को कुछ देर के लिए स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान ट्रेन में सवार श्रमिक गर्मी में पानी के लिए परेशान दिखे। श्रमिकों को ट्रेनों से उतरने देने की मनाही है, ऐसे में स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी ने पाइप से उनकी बोतलों में पानी भरा। इससे श्रमिकों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें