नेहरू युवा केंद्र हरदोई की ओर से नगर के फूलमती विद्या मंदिर इंटर कॉलेेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नाटक, एकांकी व लोकगीत कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। आमजन को ईवीएम व वीवी पैट के बारे में जानकारी दी गई।
नायब तहसीलदार नितिन राजपूत ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। पीडब्लूडी के जेई महेंद्र कुमार मौर्य ने ईवीएम से मतदान करने की जानकारी दी।
नाटक, एकांकी, लोकगीत व समूह नृत्य कार्यक्रमों के जरिये मतदाताओं को जागरुक किया गया। प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। संचालन गौरव गुप्ता ने किया।
इस मौके पर सौरभ गुप्ता, नेहरू युवा मंडल व स्वप्न सेवा के वालंटियर मनीष तिवारी, वीरेंद्र, पवन कुमार, विनीत, शिवाकांत, अमित, पुनीत, सोनम, इतिशा, रूबी, शिल्पी, दीपाली, गौरी व एलिस आदि मौजूद रहे ।
संडीला में जूनियर हाईस्कूल से बुधवार को बच्चों ने मतदाता जागरुक्ता रैली निकाली। एसडीएम अतुल प्रकाश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए आईआर इंटर कॉलेज पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल में सुलेख व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोतवाल जगदीश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, बीईओ बेहंदर आरपी भार्गव, अनंत कुमार, अमृत लाल, विक्रांत कुमार, नित्यानंद, मनोज कुमार, अमित गुप्ता व पवन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम