फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम और कंटेनर की भिडंत, डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैसों के निकट मंगलवार देर रात डीसीएम और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की सांसें थम गईं। जबकि हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है।
बरेली जनपद के थाना देवरनिया अंतर्गत ग्राम खनरिया गोपाडांडी निवासी चंद्रपाल (50) पुत्र मथुरी डीसीएम चालक था। वह चेन्नई से एक कंपनी के आटो पार्ट्स लेकर उत्तराखंड के शिकारगंज जा रहा था। डीसीएम पर हेल्पर बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर निवासी प्रीतम (35) पुत्र निरंजन भी था। मंगलवार देर रात कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम रैसों के निकट हरदोई की ओर से जा रहे कंटेनर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे के बाद यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने डीसीएम में फंसे चालक चंद्रपाल को किसी तरह निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। प्रीतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि चंद्रपाल के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। कछौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


हादसे में डीसीएम चालक मरा
- रैसों के निकट कंटेनर से हुई भिड़ंत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें