फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, बालूभरे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी विनोद (22) पुत्र चुन्ना प्रसाद बुधवार को सुबह बाइक पर बबेरू बाजार जा रहा था। उमरहनी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाई दल्लू ने बताया कि विनोद इंदौर में एक कंपनी में काम करता था। चार दिन पूर्व होली में घर आया था। कर्वी (चित्रकूट) में उसकी शादी की भी बात चल रही थी। एक अन्य घटना में चित्रकूट निवासी कृष्णा गिरि (23) पुत्र दीनदयाल व उमेश (25) पुत्र रामकिशोर बुधवार को सुबह एक ही बाइक पर बदौसा की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस ने अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी संजय (21) पुत्र राजकुमार बुधवार को सुबह गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गया।

उधर, मटौंध थाना क्षेत्र में सोना घाट बालू खदान के पास बालूभरे ट्रक ने साइकिल सवार रामेश्वर (60) पुत्र फुल्लू (बोधी पुरवा) को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर धुनाई के बाद भूरागढ़ चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें