फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 704 व्यापारियों को 12 करोड़ का मिलेगा लाभ

Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य कर विभाग की ओर से बकाया पर लगाए गए जुर्माना व कर को किया जाएगा माफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राज्य कर विभाग की ओर से जिले के 704 व्यापारियों का एक मुश्त समाधान योजना में करीब 12 करोड़ रुपये के जुर्माना आदि माफ किए जाने की रणनीति बनाई गई है। शासन ने इसके लिए एमनेस्टी योजना-2024 शुरू की गई है।
शासन की ओर से व्यापारियों पर बकाया पर लगाए गए जुर्माना और अन्य कर को माफ किए जाने की योजना दी गई है। मंगलवार को राज्य कर विभाग के उपायुक्त एचएस दुबे ने व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों और व्यापारियों की बैठक में जानकारी दी। कहा कि शासन ने वर्ष 20217-18 से 2019-20 तक के करीब 759 व्यापारियों पर बकाया चल रहा है। सभी पर बकाया कर पर 18 प्रतिशत ब्याज और 10-10 प्रतिशत राज्य कर और केंद्रीय कर लगाए गए हैं। 55 व्यापारियों ने ब्याज और कर माफ किए जाने के लिए अपील की है। जिन्हें योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। 704 व्यापारियों पर करीब 12 करोड़ का ब्याज और अन्य कर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ब्याज और अन्य कर माफ किए जाने के लिए योजना में आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें व्यापारियों से मूल बकाया ही जमा कराए जाने की व्यवस्था दी गई है। जिससे करीब 12 करोड़ माफ कर दिए जाएंगे। मूल मांग के आवेदन 31 जनवरी तक लिए जाएंगे, जबकि पोर्टल पर 30 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। बैठक में पवन जैन, पवन अग्रवाल, अब्बाद हुसैन, भजनलाल गुप्ता, हरि प्रताप सिंह, कपिल देव गुप्ता, बृज किशोर गुप्ता, अजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें