फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और बियर की 11 दुकानों में मिली अनियमितता, सात सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर सोमवार को शराब की 50 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 दुकानों में अनियमितता मिली। सात दुकानों को सीज कर दिया गया, जबकि एक दुकानदार पर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव ने शराब की पांच दुकानें चेक की हैं। अनियमितता मिलने पर नुमाइश चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान, मुन्नेमियां चौराहा पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और नुमाइश चौराहा पर स्थित बीयर शॉप को सीज किया गया है। एसडीएम सदर राकेश कुमार ने पांच दुकानों की जांच की। दो में अनियमितता मिलने पर सीज की गईं। इनमें देसी शराब की दुकान और बीयर शॉप टड़ियावां शामिल हैं। एसडीएम बिलग्राल कपिल देव यादव ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया।
जिसमें मल्लावां में बीयर शॉप अनियमितता पाए जाने पर सीज कर दी गई। इसी तरह एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव को मौलागंज की अंग्रेजी शराब की दुकान पर अनियमितता मिली, जिस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक वर्मा ने सात दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें से नुमाइश चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर अनियमितता मिली।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार वीडी मिश्रा ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया, जिनमें रेलवेगंज में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और सिनेमा चौराहा पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों को सीज किया गया। नायब तहसीलदार सुरभि राय ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया, जिनमें से एक पर उन्हें अनियमितता मिली। जिसके कारण सिनेमा चौराहा पर स्थित बीयर की दुकान को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें