फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेलिप्ट्स से भरी ट्रैक्टर -ट्राली पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक उसके नीचे दब गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित भदौरिया ने बताया कि चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जिसमें उसका नाम ब्रजेश (24) पुत्र रामविलास निवासी गढ़ी गौरी कला थाना असीवन जनपद उन्नाव दर्ज है। ट्रैक्टर-ट्राली पर दो और लोगों के सवार होने की जानकारी हुई है, जो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें