फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से वापस आ रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ढाबे के पास बाइक सवार अधेड़ को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज झाला निवासी संजय (45) पुत्र ज्वाला सिंह की बघौली स्टेशन रोड निवासी राधे के यहां सुसराल है। वह गुरुवार सुबह बाइक से ससुराल गया था। जहां से गुरुवार देर रात बाइक से वापस घर आ रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ढाबे के पास बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें संजय घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र राुहल ने बताया कि वह तीन भाई और तीन बहन हैं। मां आशा हैं। वह लोग महावत हैं। मांगकर परिवार की जीविका चलाते हैं।
विज्ञापन




वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
- बाइक सवार नहीं लगाए था हेलमेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें