फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का के खेत में दवा छिड़कने गए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव में रविवार को मक्के की फसल में कीटनाशक दवा छिड़कते समय किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन सीएचसी से बगैर सूचना दिए शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इटौली निवासी रामासरे का बेटा धीरज (30) किसानी करता था। उसने खेत में मक्का की फसल बोई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह फसल में दवा का छिड़काव करने गया था। दवा छिड़कने के दौरान ही वह बेहोश होकर गिर गया था। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए थे। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीटनाशक का छिड़काव करते समय बरतें सावधानी
कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि दवा छिड़काव करने से पहले, पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें, दवा का छिड़काव करने के दौरान पीछे की तरफ बढ़ें, दवा का छिड़काव करते समय हवा के विपरीत दिशा में रहें, छिड़काव के लिए घोल बनाते समय बर्तन में न झांके, डंडे आदि से घोल बनाएं, दवा का घोल बनाने के लिए पानी की तय मात्रा ही रखें।
- मक्का के खेत में दवा छिड़कने गए किसान की मौत
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव का निवासी था किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें