हरदोई। जिले में शाहाबाद सीएचसी के एक चिकित्सक समेत 61 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमित 1032 हो गए हैं। एक्टिव केस 422 हैं, जबकि 599 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 11 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
शाहाबाद सीएचसी में तैनात चिकित्सक (35) शाहजहांपुर में रहते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन ड्यूटी करने आते हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार की समस्या थी। बुधवार को उन्होंने एंटीजन किट से जांच कराई तो वह संक्रमित मिले। इसके बाद चिकित्सक आइसोलेट हो गए। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर के एक ही परिवार के तीन लोग (26), (24), (24) संक्रमित मिले हैं। सुभाषनगर में एक महिला (32) भी पॉजिटिव मिली है। महिला का पुत्र (5) भी संक्रमित मिला है। महोलिया शिवपार में एक युवक (34), बेनीगंज में युवक (27), उल्ला निवासी अधेड़ (48), लखनऊ चुंगी निवासी युवक (35), सरायथोक पश्चिमी निवासी युवक (38) संक्रमित हैं। लाइनपुरवा निवासी युवक (33) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
मल्लावां में एक ही परिवार के 11 लोग चपेट में
मल्लावां के मोहल्ला मोहिद्दीनपुर में एंटीजन किट से कराए गए टेस्ट में एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक सात माह की बच्ची भी है। मोहिद्दीनपुर निवासी बुजुर्ग (66), अधेड़ (49), महिला (45), चार युवतियां, दो युवक (24) और (18) व बालक (10) संक्रमित हैं।
स्टेट बैंक कर्मी संक्रमित, शाखा बंद
बिलग्राम में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें स्टेट बैंक कर्मी (37) और कोटेदार का प्रतिनिधि (38) शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद कस्बे के सदर बाजार वाली गली को सील किया गया है और बैंक भी बंद कर दी गई है। दोनों स्थानों को सैनिटाइज कराने के निर्देश एसडीएम कपिलदेव यादव ने दिए हैं। वहीं गोपामऊ के न्यू पीएचसी पर एंटीजन किट से जांच की गई। न्यू पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि बुधवार को आठ लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। इनमें से कस्बा अर्चाजन निवासी युवक (20) पॉजिटिव मिला है।