फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक समेत 59 और संक्रमित

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करता और हाथ सैनिटाइज कराते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 59 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 3101 हो गए हैं। एक्टिव केस 636 हैं, जबकि 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 2417 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वरिष्ठ सहायक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय को बंद कर दिया गया है। अब ये 11 सितंबर को खुलेगा।
विज्ञापन

सीएचसी बिलग्राम में तैनात एलटी यूनियन के जिलाध्यक्ष (48) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला वैटगंज निवासी वृद्ध (60) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संडीला के अशराफ टोला निवासी युवक (34) भी संक्रमित मिला है। माधौगंज सीएचसी में तैनात तीन कर्मी संक्रमित मिले हैं। माधौगंज थाने में तैनात महिला सिपाही (22) भी संक्रमित है। माधौगंज के राघौपुर निवासी महिला शेखनपुर निवासी अधेड़ और क्योंटी निवासी युवक संक्रमित मिला है।
शहर में महोलिया शिवपार निवासी एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। ग्राम अटवा निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। हरियावां चीनी मिल के दो कर्मचारी भी संक्रमित हैं। शहर की शेखर कालोनी निवासी अधेड़ (59) भी संक्रमित है। कोथावां विकास खंड के अटवा भगसेन गांव में तीन लोग ओर अटवा कटैया के सोहासा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी युवक (33) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा निवासी एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शाहाबाद के मोहल्ला खलील निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें