फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
फोटो- 20- कोरोना का टीका लगवाता सिपाही धनंजय सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर गंभीर नहीं हैं। पहले चरण में चिह्नित किए जाने के बावजूद टीका लगवाने नहीं पहुंचे फ्रंटलाइन वर्कर्स को सोमवार को दोबारा बुलाया गया। बावजूद इसके बुलाए गए लोगों के सापेक्ष 58 फीसदी ने ही पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना टीकाकरण रफ्तार पकड़ चुका है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया जा रहा है। पूर्व में टीकाकरण के लिए न पहुंचने वाले चिह्नित फ्रंटलाइन वर्कर्स को सोमवार को फिर से बुलाया गया और टीकाकरण कराया गया। हालांकि इसमें भी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने बहुत रुचि नहीं दिखाई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि कुल 22 केंद्रों पर 30 सत्रों में 2263 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगवाने के लिए बुलाया गया था। बावजूद इसके सिर्फ 1302 लोग ही टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

टीकाकरण में सबसे अच्छी स्थित भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रही। सबसे खराब स्थिति टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रही। डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि इसको लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो लोग टीका लगवाने नहीं आए हैं, उनसे संपर्क कर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें