फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 85 लाख से 57 स्वयं समूहों को मिलेंगी आर्थिक मजबूती

Mon, 03 Feb 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
85 लाख से 57 स्वयं समूहों को मिलेंगी आर्थिक मजबूती
विज्ञापन

- प्रत्येक समूह को दिए जाएंगे 1.50-1.50 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से गठित स्वयं सहायता समूहों में से 57 समूहों को 85 लाख से अधिक रुपयों से आर्थिक मजबूती दी जाएगी। इन स्वयं सहायता समूहों को उप्र राज्य आजीविका मिशन की ओर से 1.50-1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समूहों को रुपये दिए जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।
आजीविका मिशन में गांवों की महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूहों का का गठन कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं की ओर बचत कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रहीं है। समूह में अच्छा काम करने के साथ ही बचत और समूह सदस्यों को रोजगार से जोड़ने पर काम को बढ़ावा दिए जाने के लिए आर्थिक रूप से समूहों को मजबूती दिए जाने के लिए आजीविका मिशन की ओर से रुपये दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वत: रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन ने समूहों को 1.50-1.50 लाख रुपये दिए जाने के लिए रुपये दिए हैं। सीडीओ और डीएम की मंजूरी के बाद जिले के 57 समूहों को 1.50-1.50 लाख रुपये के हिसाब से 85,50,000 रुपये उनके खातों में दिए जा रहे हैं। जिससे इन समूहों की ओर से स्वरोजगार को और बढ़ावा दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें