फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सदर क्षेत्र में 56 करोड़ से 34 विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नए साल में सदर विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों को बड़ा तोहफा मिला है। 55 करोड़ 73 लाख रुपये के 33 विकास कार्यों का शिलान्यास और लगभग 30 लाख रुपये के एक काम का लोकार्पण शनिवार को हरियावां विकास खंड की पिपरी ग्राम पंचायत में आयोजित जनसभा में किया गया। इस दौरान 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले बेहटा गोकुल मंसूरनगर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सांसद जय प्रकाश की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

पिपरी में लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उनकी चौथी पीढ़ी राजनीति में इसलिए सफल है क्योंकि जनता का विश्वास कायम है। राजनीति में जनता का विश्वास और प्यार कमाया है, यही पूंजी भी है। कहा कि चुनाव में विरोध करने वाले माला पहनाने के लिए आगे खड़े हो जाते हैं, लेकिन सब पता है कि किसने विरोध किया और किसने साथ दिया। जिसने विरोध किया उसे विरोध झेलना भी पड़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि आबकारी मंत्री हमेशा अधिक से अधिक विकास कार्य कराने की कोशिश करते हैं। सांसद जय प्रकाश ने कहा कि आबकारी मंत्री अपने इलाके में इतना विकास कार्य करा देते हैं कि सांसद के लिए बहुत काम बचता ही नहीं। कार्यक्रम के आयोजक राजीव सिंह टेनी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, पिपरी के प्रधान मोहित सिंह, टिंकू त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी रानू, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राम किशोर कटियार मौजूद रहे। संचालन पंकज अवस्थी ने किया।


अयोध्या जरूर जाना, बस हम चलवा देंगे
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आबकारी मंत्री ने कहा कि अयोध्या जरूर जाएं। 30 जनवरी के बाद जाने की अपील की। फिर कहा कि अभी हरदोई से सीधी बस अयोध्या के लिए नहीं है, लेकिन जल्द ही यहां से रोडवेज की बसें सीधे अयोध्या के लिए चलवा देंगे।
विज्ञापन



अफसरों का वादा, नौ माह में बन जाएगी सड़क
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा को मंच पर बुलाकर पूछा कि काम कब शुरू होगा और खत्म कब होगा। इस पर मंच से ही अधिशासी अभियंता ने कहा कि अगले सप्ताह काम शुरू हो जाएगा और नौ माह के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें